{"_id":"65281528f06b73f0a7088bb4","slug":"shri-ram-went-to-marry-sita-ji-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Barat: सीता जी को बिहाने चले श्रीराम, धूमधाम से निकाली राम बरात, जनकपुरी में हुई विवाह की रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat: सीता जी को बिहाने चले श्रीराम, धूमधाम से निकाली राम बरात, जनकपुरी में हुई विवाह की रस्में
Thu, 12 Oct 2023 09:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 09:18 PM IST
सार
श्रीराम बरात शहर के हनुमान गली स्थित प्राचीन रामजी मंदिर से शुरू हुई, जो चक्की बाजार, नयागंज चौराहा व विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए घंटाघर स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां आतिशबाजी भी हुई। धार्मिक विद्वानों ने महाराज जनक की पुत्रियों के साथ प्रभ श्रीराम व उनके तीनों अनुजों के विवाह की रस्म को विधि-विधान से संपन्न कराया।
विज्ञापन
राम बरात में राम और लक्ष्मण स्वरूप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सार्वजनिक धार्मिक सभा के बैनर तले हाथरस में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के तहत भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की राम बरात धूमधाम से निकाली गई। प्रभु श्रीराम अपने तीनों भाइयों के साथ दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर निकले। रामबरात में कई झांकी व बैंड शामिल रहे। कई जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
श्रीराम बरात शहर के हनुमान गली स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए देर रात घंटाघर भुर्जियान गली में सजाई गई जनकपुरी में पहुंचीं। यहां श्रीराम बारात का स्वागत किया गया और उसके बाद विवाह की सभी रस्में भी निभाई गईं। प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्षमण, भारत और शत्रुघ्न के साथ दूल्हा बनकर और घोड़ी पर सवार होकर निकले।
विज्ञापन
श्रीराम बरात शहर के हनुमान गली स्थित प्राचीन रामजी मंदिर से शुरू हुई, जो चक्की बाजार, नयागंज चौराहा व विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए घंटाघर स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां आतिशबाजी भी हुई। धार्मिक विद्वानों ने महाराज जनक की पुत्रियों के साथ प्रभ श्रीराम व उनके तीनों अनुजों के विवाह की रस्म को विधि-विधान से संपन्न कराया। इससे पहले शहर में जगह-जगह श्रीराम बरात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान श्रीराम की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान, संयोजक डॉ. अविन शर्मा, प्रबंधक पवन गौतम, मंत्री कैलाशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित यादव, निरीक्षक पंकज यादव, मोनू गौतम, गोपाल गौतम, गोपाली पहलवान, सचिन माहेश्वरी, सिद्धार्थ बांठिया, विनय माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मुकेश गौतम, रामअवतार यादव, पंकज चौधरी, दिनेश यादव, संजू चौधरी, गौरव यादव, कुशाग्र यादव, रोहित शर्मा, देश दीपक रावत, सत्य प्रकाश रंगीला, गोविंद राम शर्मा, विजय माथुर, बलराम यादव, संजीव पंडित, अमित अग्रवाल, योगेश टालीवाल, दीपक गर्ग, हरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।