फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   showcaue to 22 fertilizer seller, one licenced cancelled

22 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, एक लाइसेंस निरस्त

Mon, 31 Aug 2020 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
showcaue to 22 fertilizer seller, one licenced cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। कृषि विभाग की ओर से ही ई-पॉस मशीनों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है। सत्यापन में एक आधार कार्ड से 30 बोरे से अधिक यूरिया देने वालों पर कृषि विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई है। 27 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

जिले में पिछले कई दिनों से यूरिया की किल्लत चल रही है। यही वजह है कि विभाग के अधिकारियों ने इस मशीन के सत्यापन के लिए ब्लॉक में टीमें गठित कर दी हैं। टीमों द्वारा ई पॉस मशीन का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में खुलासा हुआ है कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा एक आधार कार्ड पर 30 से अधिक यूरिया के बोरों की बिक्री की गई है। ऐसे उर्वरक विक्रेताओं को विभाग की ओर से चिन्हित कर लिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि 27 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण लिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में गोपाल एजेंसी द्वारा एक उर्वरक विक्रेता से ही यूरिया की खरीद की गई है। इस आधार पर इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानक से अलग बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed