फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shops were not allowed to be set up even after getting space

मेला श्रीदाऊजी महाराज: जगह मिलने के बाद भी नहीं लगाने दीं दुकानें, दुकानदार परेशान

Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
सार

दुकानदारों को कहना है कि यहां वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के चलते उन्हें दुकान नहीं लगाने दी जा रही, जबकि ठेकेदार द्वारा सभी दुकानदारों को जगह का आवंटन कर दिया गया है। ऐसे में दुकानदारों की समझ में नहीं आ रहा कि वह किसे अपनी समस्या बताएं।

विज्ञापन
Shops were not allowed to be set up even after getting space
मेला श्री दाऊजी महाराज के इस मुख्य बाजार में पुलिस नहीं लगने दे रही दुकान। संवाद - फोटो : Samvad

विस्तार

मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंदिर के निकट मुख्य बाजार में अभी तक दुकानें नहीं लग पाई हैं। मुख्य द्वार के निकट झूले लगाए जाने में भी अड़चन आ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की ओर से उन्हें दुकान नहीं लगाने दी जा रहीं, जबकि अन्य जनपदों से नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों से भी दुकानदार सामान लेकर यहां आ चुके हैं।

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी में अब दो दिन ही शेष हैं। बावजूद इसके अभी तक मेला के मुख्य बाजार में भी दुकानें नहीं लग पाई हैं, जबकि मेले में दुकानें लगाने के लिए आसपास के जिलों के अलावा बिहार और दूसरे राज्यों से भी दुकानदार अपना सामान लेकर यहां आ चुके हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों को कहना है कि यहां वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के चलते उन्हें दुकान नहीं लगाने दी जा रही, जबकि ठेकेदार द्वारा सभी दुकानदारों को जगह का आवंटन कर दिया गया है। ऐसे में दुकानदारों की समझ में नहीं आ रहा कि वह किसे अपनी समस्या बताएं। कुछ इसी तरह के हालात मुख्य द्वार के बराबर की जगह पर झूला लागाए जाने को लेकर है। यहां भी पार्किंग की बात कहकर झूले नहीं लगने दिए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने कई दिन पहले ही अपनी जगह का चयन करा लिया था। अभी तक हमें दुकानें लगाने नहीं दी जा रही। पुलिस का कहना है कि इस बार मुख्य बाजार के एक ओर दुकानें नहीं लगेंगी, यहां पार्किग रहेगी। -अनिल अग्निहोत्री, हाथरस

हमारा सामान सहित वाहन कई दिन से मेला परिसर के एक हिस्से में खड़ा है, लेकिन अभी तक जगह पर सामान उतरने नहीं दिया जा रहा। हम अब से नहीं 20 सालों से एक ही जगह पर दुकान लगा रहे है। -मोहम्मद जफर, मेरठ
हमें बकायदा ठेकेदार ने फोन कर बुलाया है, दुकान हमेशा से मुख्य बाजार में ही लगाते आ रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि इस बार इतनी अड़चन क्यों आ रही हैं। ठेकेदार द्वारा भी अभी कुछ साफ नहीं किया जा रहा। -लालू, हरदुआगंज
इस साल जैसा कभी नहीं हुआ है। अगर मंदिर के पास के बाजार में ही दुकानें नहीं होंगी तो कहां होंगी। यहां रौनक कैसे होगी, हम लोगों की दुकानें ऐसी हैं, जो कुछ विशेष जगह पर ही चलती हैं। ठेकेदार कुछ साफ नहीं बता रहे। -सरवन चौधरी, मधुवनी, बिहार

हमने पहली बार यहां के मेले का ठेका लिया है, इसलिए कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। दुकानें न लगाने देने की समस्या को लेकर एसडीएम सदर को अवगत कराया गया है। उनके द्वारा समस्या का समाधान कराया जा रहा है। दाऊ बाबा के मेले में किसी दुकानदार को परेशानी न होने का विश्वास कायम रहेगा। -रविंद्र सिंह, प्रबंधक, मेला ठेका कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed