फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shops built on government land will be seized

Hathras News: सरकारी भूमि पर बना दीं दुकानें, होंगी सीज

Sat, 07 Sep 2024 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Shops built on government land will be seized
मुरसान गेट स्थित करबला आवासीय भूमि योजना की सरकारी भूमि पर बनाई चार दुकानों को सीज करने के लिए नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ने आदेश जारी किए हैं। अनधिकृत रूप से दुकान बनाने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर दुकान को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विनियमित प्राधिकारी नीरज शर्मा ने नोटिस में कहा है कि 14 फरवरी 2024 को निर्देश जारी किया गया था कि उक्त प्रकरण बालापट्टी शेख जाफर तहसील हाथरस पर स्थित है, जिसमें स्वीकृत मानचित्र से विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के माध्यम से पत्र भेजा गया था, लेकिन मुरसान गेट निवासी राजेश चंदेल द्वारा कोई साक्ष्य / अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। कार्यालय अभिलेखों से स्पष्ट होता है कि उक्त भूमि करबला आवासीय योजना की भूमि है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को प्रेषित आवेदन पत्र से स्पष्ट है कि उक्त स्थल करबला आवासीय योजना की सरकारी भूमि है। उन्होंने कहा कि लगातार नोटिस जारी होने पर नियत तिथियों पर अनुपस्थित रहे है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed