{"_id":"5d545dc98ebc3e6ca621df46","slug":"shopkeeper-and-fader-fiercely-attacked-uproar-hathras-news-ali2109901136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व फड लगाने वाले में जमकर हुई मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार व फड लगाने वाले में जमकर हुई मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
दुकानदार, फड़ लगाने वाले में हुई मारपीट, हंगामा
दोनों पक्ष पहुंचे कोतवाली, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में फड़ लगाने वाले व्यक्ति और एक दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार की दोपहर को रामलीला ग्राउंड में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को कुछ दुकानदार पीट रहे थे। यहां पर काफी देर तक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिटने वाला व्यक्ति वहां से भाग गया। आरोप है कि पिटने वाला व्यक्ति दुकानदार के पास गया और उससे फड़ लगाने को लेकर कहासुनी करने लगा।
आरोप है कि उसने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इस बात से गुस्साए अन्य दुकानदार वहां पर आ गए और फिर उस व्यक्ति की सभी ने मिलकर खूब धुनाई की। कोतवाली प्रवेश राणा ने बताया कि फड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष के आने का इंतजार है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।