फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shobhitra of Kshatriya Shiromani Maharana Pratap, derived from pompousness

धूमधाम से निकाली गई क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

Fri, 10 May 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 10 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shobhitra of Kshatriya Shiromani Maharana Pratap, derived from pompousness
शोभायात्रा का फीता काटकर करते शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में क्षत्रिय शिरोमणि महापुरुष शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अजयदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


  शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल बाइक सवार हाथ में तलवार लिए चल रहे थे। उनका जोश देखने लायक था। वे राजस्थानी पगड़ी पहने शोभायात्रा में नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में झांकियां और महापुरुषों के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में 21 झांकियों के अलावा 21 घोडों पर सवार क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के स्वरूप के रूप में बच्चे बैठे थे।  
विज्ञापन

 कार्यक्रम में सबसे पहले गोशाला परिसर में हवन यज्ञ और पूजन हुआ। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।

मौकेे पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर, अवधेश सिंह, शोभायात्रा अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर, सतेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, सुमंत किशोर, दिगंबर सिंह, मतेंद्र सिंह, रवि चौहान, योगेंद्र सिंह गहलौत, वीरेश जादौन, प्रताप राघव, नीलम चौहान, देवेश सिसौदिया, विवेकशील राघव, मुकेश चौहान आदि थे। शोभायात्रा का समापन दाऊजी मेला परिसर में हुआ। अंत में महासभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed