{"_id":"605cca7d8ebc3e8ca8362bba","slug":"shobhayatra-on-the-eve-of-rangbharni-ekadashi-sikandhra-rahu-news-ali2595673176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर-गुलाल की बौछार के बीच निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर-गुलाल की बौछार के बीच निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी मेले में राधा कृष्ण झांकी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर में बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी के मेले की धूम रही। बृहस्पतिवार को मोहल्ला बारहसैनी स्थित मंदिर श्रीराधाकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल की बौछार से आसमान पर सतरंगी छटा बिखर गई। ऊंटों पर सवार युवक रंग और फूल बरसा रहे थे। डीजे पर बजते होली के गीतों पर लोग पूरे रास्ते झूमते रहे।
बृहस्पतिवार की दोपहर को मंदिर श्रीराधाकृष्ण से पूजा-अर्चना के साथ आयोजकों ने इस शोभायात्रा की शुरुआत की। ठाकुर जी का डोला फूलों से सजाया गया था। भगवान श्रीराधाकृष्ण के स्वरूपों को बग्गी में विराजमान किया गया। शोभायात्रा को व्यापारी नेता व समाजसेवी विपिन वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल-नगाड़ों के बीच शोभायात्रा मोहल्ला बारहसैनी से पुुरानी तहसील, ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, बड़ा डाकखाना, दमदमा, गौसगंज और नौरंगाबाद होते हुए राठी चौराहे पर पहुंचीं।
शोभायात्रा यहां से बड़ा बाजार, जीटी रोड होती हुई नयागंज बाजार पहुंचीं। मोहल्ला बारहसैनी में मेले का समापन हो गया। इस मौके पर विपिन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, यशोदा वार्ष्णेय, सुशीला चौहान, शशिवाला वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, रेखा वार्ष्णेय, मीना माहेश्वरी, मेला आयोजक अभिषेक वार्ष्णेय, गौरव जय स्वीट्स, मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, संजू पंडित, हिमांशु वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, निशांत पाराशर, धीरज वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, निधीशराज चंचू, पंकज वार्ष्णेय, राजू सुपारी, परीक्षित वार्ष्णेय, नवीनचंद्र वार्ष्णेय, देव गुरु, राहुल सैनी, देवांश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से काफी पुलिस बल और पीएसी भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी।
विज्ञापन
सांड़ के आने से शोभायात्रा में मची भगदड़
नयागंज बाजार में शोभायात्रा के दौरान एक सांड़ के आने से भगदड़ मच गई। इस सांड़ ने कई लोगों को सींग मारकर जमीन पर गिरा दिया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एकाएक सांड़ के आने से शोभायात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोभायात्रा के साथ चल रहा पुलिस बल भी हरकत में आ गया। बाद में यह सांड़ खुद ही भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर निकल गया।

रंगभरनी एकादशी मेले में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : SIKANDHRA RAHU