फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shiv devotees performed Jalabhishek in the pagodas of Hathras

Mahashivratri: हाथरस के शिवालयों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, महिलाओं ने चढ़ाई जेहर

Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
सार

 हाथरस के कामेश्वर महादेव, बाबुलनाथ सरकार, गोपेश्वर महादेव, चौबे वाले महादेव, कैलाश महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरे वाले महादेव आदि शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। अन्य शिवालयों में  भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सारा शहर शिव की भक्ति में रम गया।

विज्ञापन
Shiv devotees performed Jalabhishek in the pagodas of Hathras
मथुरा रोड बौहरे वाली देवी मंदिर प्रांगण में स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व को हाथरस में शहर से देहात तक धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंजते रहे। शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध, धतूरा, बेलपत्र, फूल आदि से पूजा अर्चना की। कहीं फूल बंगला सजाए गए तो कहीं भोले भंडारी के भस्म शृंगार किए गए।

विज्ञापन


सादाबाद महाशिवरात्रि पर्व मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर पूजा करते शिवभक्त
विज्ञापन


शहर के कामेश्वर महादेव, बाबुलनाथ सरकार, गोपेश्वर महादेव, चौबे वाले महादेव, कैलाश महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरे वाले महादेव आदि शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। अन्य शिवालयों में  भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सारा शहर शिव की भक्ति में रम गया। शाम को शिवलिंगों के भव्य शृंगार किए गए। जिनके दर्शन के लिए देर रात्रि तक भक्तों का आना जाना मंदिरों में लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर चिन्ताहरण महादेव मंदिर पर जेहर चढने जाती महिलाएं

भक्तों ने उपवास रख शिव की उपासना की। सर्वमंगल कामना के लिए भक्तों ने तरह तरह से शिव अर्चना की। सैकड़ों भक्त कांवड़ लेकर शिव दरबार पहुंचे। कुछ भक्त दंडौती लगाते हुए भी दिखाई दिए। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन होते रहे। कई शिवालयों से शोभायात्राएं  भी निकाली गई।

महिलाओं ने चढ़ाई जेहर 
हाथरस। नवविवाहिताओं व महिलाओं ने पुत्ररत्न की प्राप्ति के लिए अपने परिजनों, नाते-रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ धूमधाम से जेहर चढ़ाई गई। मंदिरों पर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed