फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shatabdi Express may stop soon at Hathras Junction station

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर जल्द रुक सकती है शताब्दी एक्सप्रेस

Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express may stop soon at Hathras Junction station
हाथरस: हाथरस जंक्शन स्टेशन पर लगा साइन बोर्ड। - फोटो : HATHRAS
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

अलीगढ़ जाकर शताब्दी में सवार होने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव हो सकता है। सांसद राजवीर दिलेर ने इस संदर्भ में रेलमंत्री पीयूष गोयल से वार्ता की है। माना जा रहा है। जल्द ठहराव की हरी झंडी मिलना तय है।
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन से वंदेभारत, तेजस, राजधानी, शताब्दी सहित कई ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव नहीं है। इन ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को पड़ोसी जिलों में जाना पड़ता है। कई बार लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अब सांसद राजवीर दिलेर ने शताब्दी एक्सप्रेस के दो मिनट के ठहराव आदि सहित लोकसभा में जिले की विभिन्न समस्याओं के 22 प्रश्नों को लगाया है। शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद की रेलमंत्री पीयूष गोयल से वार्ता हुई है। सांसद राजवीर दिलेर ने रेलमंत्री से कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली, गाजियाबाद, खुर्जा, अलीगढ़ में रुकती है। इसे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकवाया जाए। रेलमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द इसका प्रस्ताव तैयार ठहराव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम का कल होगा आगमन
बीते दिनों हाथरस जंक्शन स्टेशन का डीआरएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संचालन से लेकर टिकट वितरण आदि का हाल जाना। अब पांच मार्च बृहस्पतिवार को जीएम राजीव चौधरी हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed