{"_id":"658db61c497ac500000444ba","slug":"shahbaz-khan-came-to-hathras-for-film-jila-hathras-shooting-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Film Jila Hathras: शूटिंग के लिए हाथरस आए शहबाज खान, यूपी में फिल्म बनाने पर बोले यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Film Jila Hathras: शूटिंग के लिए हाथरस आए शहबाज खान, यूपी में फिल्म बनाने पर बोले यह
Fri, 29 Dec 2023 02:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:24 AM IST
सार
फिल्म जिला हाथरस की शूटिंग के लिए एक्टर शहबाज खान हाथरस पहुंचे। शहर में शहबाज खान ने शूटिंग की। शहबाज खान ने कहा कि यूपी में तो फिल्म बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां बहुत बड़ी बेल्ट है। यहां का कल्चर व अन्य सब कुछ काफी दिलचस्प बनाता है। ज्यादातर कहानी भी यूपी की होती है।
विज्ञापन
जिला हाथरस की शूटिंग के दौरान मौजूद अभिनेता शाहबाज खान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर में चल रही फीचर फिल्म जिला हाथरस की शूटिंग के लिए बड़े-बड़े कलाकार जिले में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण 3 पीएसके प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। शूटिंग में 28 दिसंबर को अभिनेता शहबाज खान भी पहुंचे। उन्होंने कहा लोगों को जो पसंद आए, वही फिल्म अच्छी होती है।
विज्ञापन
शहबाज खान ने कहा कि यूपी में तो फिल्म बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां बहुत बड़ी बेल्ट है। यहां का कल्चर व अन्य सब कुछ काफी दिलचस्प बनाता है। ज्यादातर कहानी भी यूपी की होती है। करीब 150 फि़ल्में और कई धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता शहबाज खान ने कहा है कि वह अब से पहले भी कई बार छोटे शहरों में जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोई शहर छोटा नहीं होता सारे शहर एक जैसे होते हैं। छोटे-बड़े शहरों को मिलाकर भारत बना है।
विज्ञापन
अभिनेता शहबाज़ ख़ान ने कहा कि आजकल तो खास तौर से मिर्जापुर, हाथरस, गाजियाबाद हैं। इन सारे जिलों में शूट की कहानी होती है तो वही जाकर शूटिंग होती है। इसका मजा और ही होता है। वहां का माहौल, वहां की गलियां, सड़कें और वहां के लोग, सबकुछ मिलकर बहुत दिलचस्प हो जाता है।अभिनेता ने बताया कि टीपू सुल्तान, चंद्रकांता, महाराणा प्रताप, युग जैसे बहुत सारी सीरियलों में 15 साल तक काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तब्बू के साथ दरमियां फिल्म उनकी अच्छी फिल्मों में से थी। जिद्दी भी बहुत अच्छी थी। उन्होंने बताया कि जिला हाथरस फिल्म में वह एक दबंग प्रधान बने हैं, जो पिछले पांच सालों से पावर में है। उसको एक नया बंदा, जो सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला है, समाज के लिए काम करने वाला है, कैसे चुनाव में हराता है, उस पर यह कहानी है। उन्होंने उम्मीद जताई लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी।