फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Severe heat and heatwaves to prevail for the next five days.

Hathras News: अगले पांच दिन सताएगी भीषण गर्मी और लू

Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 20 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Severe heat and heatwaves to prevail for the next five days.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अगले पांच दिनों तक जिले में हल्के बादल छाए रहने के आसार तो हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के साथ आखिरी तीन दिनों में भीषण लू चलेगी।
विज्ञापन

जिले के लिए मौसम का यह पूर्वानुमान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे रात के समय भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। क्षेत्र में 16 से 22 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवा के झोंकों की गति सामान्य से छह से आठ किमी प्रति घंटा अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में अधिकतम आर्द्रता 45-57% और न्यूनतम 30-34% रहने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय ने सलाह दी है कि किसान तैयार हो चुकी उड़द, मूंग और मक्के की फसलों की कटाई व मड़ाई कर दानों को सुरक्षित भंडारित कर लें। खरीफ में मक्का की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दें। धान की नर्सरी डालने और तैयार पौध की रोपाई के लिए खेतों की मेड़बंदी मजबूत कर लें, ताकि पानी रुका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed