फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Several women injured as JCB chases women

Hathras: महिलाओं के पीछे जेसीबी को दौड़ाया, किशोरी को कुचलने का प्रयास, कई महिलाएं घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

आरोप है कि किशोरी को कुचलने का प्रयास किया गया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

विज्ञापन
Several women injured as JCB chases women
जेसीबी की चपेट से घायल किशोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के ऊंचागांव में खनन स्थल से मिट्टी उठाकर ले जा रहीं कुछ महिलाओं के पीछे चालक ने जेसीबी दौड़ा दी, जिससे जेसीबी की चपेट में आकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई व अन्य कई महिलाएं जख्मी हो गईं।

विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी को कुचलने का प्रयास किया गया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक, गांव ऊंचागांव में अनुमति के तहत मिट्टी का खनन चल रहा था। कुछ महिलाएं खनन स्थल से मिट्टी उठाकर ले जा रही थीं। इससे नाराज जेसीबी चालक ने उनके पीछे जेसीबी को दौड़ा दिया।
विज्ञापन


जेसीबी के पंजे की चपेट में आने से कुछ महिलाएं गिर गईं। घटना में खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि भूरी व मुन्नी व एक छोटी बच्ची सहित अन्य महिलाएं भी जख्मी हो गईं। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। चालक जेसीबी को लेकर मौके से भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि अनुमति से अधिक अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि मामले की जांच टीम भेजकर कराई गई है। अगर खनन अवैध पाया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed