{"_id":"67744fa54c6598c14502ffcc","slug":"seven-year-old-child-dies-after-falling-from-the-roof-uproar-sadabad-news-c-56-1-sali1016-124871-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छत से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छत से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम
Wed, 01 Jan 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
गांव बीजलपुर में मंगलवार को छत से गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बीजलपुर निवासी रामकिशोर मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन करते हैं। उनका सात वर्षीय बेटा संकेत मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अन्य बच्चों के साथ अपने मकान की छत पर खेल रहा था। खेलते हुए वह छज्जे पर पहुंच गया और वहां से पैर फिसलने से अचानक वह नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके गुम चोट आई।
यह देेखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजन उसे सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान साबिर मलिक ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है। शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।