फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seven injured in house possession dispute

Hathras News: मकान पर कब्जे के विवाद में झगड़ा, सात घायल

Thu, 13 Nov 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in house possession dispute
क्षेत्र के गांव पदू में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में खरीदे गए मकान पर कब्जे केे विवाद में मारपीट हो गई थी। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करूआ निवासी नगला पदू का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने प्लॉट के अंदर पशुओं को पानी पिला रहा रहा था। अचानक गांव के मुनेश, पुष्पा देवी, आकाश, नीलम व संगीता एकराय होकर प्लॉट में घुस आए और आते ही मारपीट करने लगे। मुनेश ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर नीचे गिरा लिया और उसके साथ आए लोगों से कहा कि इसे मार डालो, फिर भी बचा तो गोली से मार दूंगा। इस दौरान आरोपी आकाश ने धारदार हथियार और नीलम व संगीता ने सरिया और डंडों से हमला किया।
विज्ञापन

बचाने आए पवन कुमार, ममता व सुधा उर्फ बिट्टा, रामनिवास को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल होने पर मुनेश फायरिंग करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी का कहना है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे वह अपने खरीदे गए प्लॉट पर गोबर डालने गईं थीं। आरोप है कि वहां गांव का करूआ, वर्षा, सुधा, विष्णु, धर्मेंद्र एकराय होकर आए और कहा कि वह यहां गोबर नही डालेगी। जब उन्होंने कहा कि यह प्लाॅट तो उनका है तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और हथियारों से हमला कर दिया।उनकी चीख सुनकर उनकी दो पुत्रियां उन्हें बचाने आईं तो आरोपियों ने उनको भी लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed