फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sensation after the dead body of a young man was found in Kumhrai.

Hathras News: कुम्हरई में युवक का शव मिलने से सनसनी

Sat, 30 Sep 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sensation after the dead body of a young man was found in Kumhrai.
मृतक सलीम का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव कुम्हरई में अज्ञात कारणों के चलते युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई निवासी 30 वर्षीय सलीम उर्फ कलेक्टर पुत्र रंजीत खां की बृहस्पतिवार को परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज होकर बृहस्पतिवार की रात को वह घर पर नहीं आया। शुक्रवार की सुबह परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि सलीम घर से थोड़ी दूरी पर गांव के ही एक चबूतरे पर मरणासन्न पड़ा हुआ है।
विज्ञापन




घटनास्थल पर भीड़ लग गई। परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि युवक शादीशुदा था, लेकिन नशे का आदी होने के कारण पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed