फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seeing the crowd spellbound vibrant floats

जीवंत झांकियां देखकर जनसमूह मंत्रमुग्ध 

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd spellbound vibrant floats
चामड़ गेट चामुंडा मंदिर पर पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शहर में देर रात तक गणगौर मेला की धूम रही। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित बांके बिहारी मंदिर से मुख्य अतिथि वृंदावन के डॉ. जीपी सिंह और जिला पंचायत सदस्य सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। शोभायात्रा में कांस्यकार समाज के युवाओं द्वारा तैयार की गईं जीवंत झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जबकि कुछ झांकियों में समाज के युवा खुद राधाकृष्ण, शिव पार्वती और शिव बारात में गणों की भूमिका में जीवंत अभिनय करते दिखे।
विज्ञापन


मेला अध्यक्ष योगेश वर्मा और महामंत्री कैलाश कूलवाल के नेतृत्व में अतिथियों के अलावा मेला में शामिल हुए गणमान्य लोगों का जोशीला स्वागत किया। कमला बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा सरक्यूलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज में होकर निकाली गई। देर रात तक शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। शोभायात्रा काली प्रदर्शन, शिव पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य, भूत प्रेतों की टोली व दर्जनों आकर्षण झांकियों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। रविवार को दूसरे दिन भी इस शोभायात्रा की धूम रहेगी। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश वर्मा, जगदीश स्वामी, प्रेम चंद्र, हरी ओम स्वामी, रमेश कूलवाल, राम भगवान, सुशील कुमार, महेश वर्मा, मनीष कूलवाल, दिलीप कुमार, रमेश चंद्र, अशोक कुमार वर्मा, गोपाल भगत, सुनील, मोहन लाल भगत, राम बाबू, राजकुमार, गोपाल कूलवाल, मुकेश वर्मा, पवन कुमार, किशोरी रमण, मुकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed