{"_id":"57f692874f1c1b0d6d26fa54","slug":"seed-potato-farmers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा आलू का बीज
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
potato
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने अलीगढ़ मंडल को जनपदवार 3100 कुंतल आलू का बीज आवंटित कर दिया है। हाथरस को मंडल में सबसे अधिक 1500 कुंतल बीज आवंटित किया गया है। गौरतलब है कि इसी महीने से खेतों में आलू की गड़ाई शुरू हो जाएगी और आलू बीज की डिमांड भी आएगी।
आलू बीज आवंटन की जानकारी उद्यान विभाग की उप सचिव ने निदेशक उद्यान को भेजी है और उनसे नियमानुसार आलू बीज का आवंटन सुनिश्चित कराने को कहा है। अलीगढ़ को 1200 क्विंटल मांग की सापेक्ष 1000 क्विंटल, हाथरस को 3500 क्विंटल मांग की सापेक्ष 1500 क्विंटल , एटा को 800 क्विंटल मांग की सापेक्ष 400 क्विंटल और कासगंज को 200 क्विंटल बीज का आवंटन किया गया है।
इससे पूर्व वर्ष 2015-16 में अलीगढ़ को 700, हाथरस को 1200, एटा को 300 और कासगंज को 200 क्विंटल आलू के बीज का आवंटन हुआ था। निर्देश दिए गए हैं कि आलू बीज का जनपदवार आवंटन आलू बीज की वास्तविक उपलब्धता, जनपदों की मांग व आवश्यकता के सापेक्ष आलू बीज वितरण संबधी नीति को ध्यान में रखते हुए किया है।
विज्ञापन
वितरण में अनियमितता पर निदेशक, उद्यान एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उत्तरदायी होंगे। आलू बीज निकासी की संकलित साप्ताहिक रिपोर्ट भी शासन को उपलब्ध करानी होगी।
हाथरस। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रामशरण भारती ने आलू बीज प्राप्त करने के लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं। उन्होंने बताया वर्ष 2016-17 के लिए जनपद के आलू उत्पादक किसान को मिलने वाले आलू बीज के लिए दरें निर्धारित कर दी हैं। आलू बीज आधारित प्रथम 2,410 रुपये, आलू बीज आधारित द्वितीय 2,170 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
ओवरसाइज आलू बीज प्रथम 2,010 और द्वितीय 1,720 रुपये प्रति क्विंटल में मिलेगा। इसमें आलू बीज कुफरी बहार, कुफरी सादाबहार, कुफरी चिप्सोना, कुफरी फ्राइसोना, कुफरी ख्याति, कुफरी सूर्या एवं कुफरी पुखराज का बीज 1,500 रुपये क्विंटल में मिलेगा। उन्होंने इच्छुक किसानों से 15 अक्तूबर तक प्रार्थना पत्र उद्यान अधिकारी कार्यालय में देने को कहा है।