{"_id":"67faaa9fcf0d061729024402","slug":"security-increased-at-sp-mp-ramji-lal-suman-ancestral-residence-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सपा सांसद सुमन के पैतृक आवास की बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन रहा सर्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सपा सांसद सुमन के पैतृक आवास की बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन रहा सर्तक
Sat, 12 Apr 2025 11:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:32 PM IST
सार
राज्यसभा में सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था, जिसका पिछले कई दिनों से विरोध हो रहा है। करणी सेना के कार्यकर्ता उनके आगरा स्थित आवास पर तोड़फोड़ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
रामजीलाल सुमन के पैतृक गांव बहरदोई में पुलिस -पीएसी तैनात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राणा सांगा पर विवादित बयान देने के मुद्दे पर 12 अप्रैल को आगरा में हुए करणी सेना के प्रदर्शन के मद्देनजर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के पैतृक गांव बहरदोई में भी सतर्कता रही। उनके पैतृक आवास पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। खुफिया तंत्र आगरा और सुमन के गांव में चल रही हलचल की पल-पल की जानकारी लेता रहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था, जिसका पिछले कई दिनों से विरोध हो रहा है। करणी सेना के कार्यकर्ता उनके आगरा स्थित आवास पर तोड़फोड़ भी कर चुके हैं। 12 अप्रैल को करणी सेना ने आगरा में राणा सांगा की जयंती मनाई और प्रदर्शन करते रामजीलाल सुमन का विरोध किया।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर जिले में भी पुलिस-प्रशासन शनिवार की सुबह से ही सतर्क रहा। गांव बहरदोई स्थित सुमन के पैतृक आवास पर हालांकि पहले से ही पुलिस तैनात है, लेकिन इस प्रदर्शन के बाद यहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सादाबाद और सहपऊ के साथ चंदपा कोतवाली का पुलिस बल और पीएसी के जवान भी उनके घर पर तैनात कर दिए गए। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि पूरे क्षेत्र में शांति कायम है। करणी सेना की गतिविधियों के कारण राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के पैतृक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन