फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Security increased at MP Suman's ancestral house

Hathras News: सांसद सुमन के पैतृक आवास की बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Security increased at MP Suman's ancestral house
रामजी लाल सुमन के पैत्रिक गांव बहरदोई में आवास पर तैनात पुलिस।संवाद - फोटो : samvad
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को आगरा स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने के बाद उनके गांव बहरदोई स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। शुक्रवार को वह अलीगढ़ जाने वाले थे।
विज्ञापन


सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए गए विवाद बयान से पूरे देश में उनका विरोध शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले उनके आगरा में उनके आवास पर करणी सेना ने तोड़फोड़ भी की थी। बुलंदशहर जाते वक्त गभाना टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर टायर फेंककर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया था। इसमें उनके काफिले की पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गई थीं। शुक्रवार को उनके अलीगढ़ जाने की सूचना पर पुलिस ने उनको आगरा आवास पर ही नजरबंद कर लिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि केवल एहतियातन सुमन के गांव बहरदोई स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूरे गांव के साथ क्षेत्र में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed