फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Secretary, Shashank Pachauri became the Secretary

हाथरस : बृजकांत बाबू सचिव, शशांक पचौरी बने सहसचिव

Sat, 27 Mar 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Secretary, Shashank Pachauri became the Secretary
हाथरस : रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अन्य अधिवक्ता। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के शेष पदों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन शर्मा व चुनाव अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ की देखरेख में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ।
इस मौके पर मात्र सीओपी धारक अधिवक्ताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया। कुल 65 मतदाताओं में से 64 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे तक मतदान पूरा होने के उपरांत मतगणना शुरू की गई। सचिव पद के उम्मीदवार बाबू बृजकांत को सर्वाधिक 31 मत, जेपी शर्मा को 26 मत, राजपाल सिंह पूनियां को चार मत व मनीष दीक्षित एक मत मिला। दो मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन

इस क्रम में सहसचिव पद के प्रत्याशी शशांक पचौरी को 38 मत और राहुल वशिष्ठ को 26 मत मिले। चुनाव अधिकारियों ने सचिव पद पर बृजकांत बाबू को पांच और सह सचिव पद पर शशांक पचौरी 12 मतों से विजयी घोषित किया। इससे पहले अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किशनलाल बघेल और कोषाध्यक्ष पद पर अमित उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मनोहरलाल गौतम, ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, नीरेश कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र कुमार पचौरी, योगेंद्र मोहता, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़, राकेश चौधरी, प्रमोद गोस्वामी, ललित कुमार, भूपेंद्र शर्मा, जवाहरलाल पिप्पल, जेपी जैसवाल, किशन सिंह राघव, मदनमोहन गौड़, अशोक कुमार शर्मा, नीतिम यादव, सुरेश चंद्र शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed