{"_id":"65d8e816f3f353252f0b1174","slug":"second-class-ticket-distribution-started-at-junction-and-fort-stations-hathras-news-c-56-1-mrt1060-111465-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जंक्शन व किला स्टेशन पर शुरू हुआ द्वितीय श्रेणी टिकट वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जंक्शन व किला स्टेशन पर शुरू हुआ द्वितीय श्रेणी टिकट वितरण
Sat, 24 Feb 2024 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर स्वचलित टिकट वितरण मशीन से टिकट निकालते ऑपरेटर। संवाद
- फोटो : samvad
उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन व हाथरस किला स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी के टिकट का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब उनके लिए सस्ती दरों पर यात्रा फिर बहाल हो गई है। इधर, हाथरस सिटी स्टेशन पर अभी भी एक्सप्रेस ट्रेनों के ही टिकटों का वितरण किया जा रहा है, जिससे यहां के यात्रियों में निराशा है।
भारतीय रेल के अलग-अलग जोन में अब अलग-अलग नियमों का पालन किया जा रहा है। कोरोनाकाल के तीन साल बाद रेलवे के एक जोन ने द्वितीय श्रेणी टिकट वितरण की सुविधा बहाल कर दी है। दूसरे जोन के अधिकारी अभी अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं, जबकि झांसी व आगरा मंडल ने द्वितीय श्रेणी टिकट वितरण बृहस्पतिवार को ही शुरू कर दिया था। इस विसंगति को लेकर यात्रियों में काफी रोष है।
शुक्रवार से उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन एवं हाथरस किला स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी के टिकट का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब न्यूनतम टिकट 10 रुपये का है। अभी तक इसके लिए यात्रियों को 30 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। बात अगर पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन की करें तो यहां अभी भी एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट वितरण किया जा रहा है। यहां से हर रोज 3500 यात्रियों को दोगुने से अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हालात ये हैं कि हाथरस सिटी स्टेशन के यात्री रेल मदद पर इसे लेकर शिकायत दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेटीवीएस व एटीवीएम से भी हो रहा वितरण
पूर्वोत्तर व उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से स्टेशन परिसर में एटीवीएम शहर के भीतर जेटीवीएस स्थापित किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जन साधारण टिकट वितरण सेवा (जेटीवीएस) व स्वचलित टिकट वितरण मशीन ( एटीवीएम) पर द्वितीय श्रेणी के टिकट जारी हो रहे हैं, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे के जेटीवीएस व एटीवीएम पर द्वितीय श्रेणी के टिकट जारी नहीं हो रहे।
शहर के 450 यात्रियों को मिली राहत, 2500 बाकी
उत्तर-मध्य रेलवे की पहल से शहर के 450 यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है। शहर के हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अलीगढ़ के लिए 30 रुपये की जगह 10 रुपये का टिकट मिल रहा है। गाजियाबाद के लिए 65 रुपये की जगह 35 रुपये, दिल्ली के लिए 70 रुपये की जगह 40 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हाथरस सिटी स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले लगभग 2500 यात्रियों को राहत मिलने का इंतजार है।
आज मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ है। गाजियाबाद के लिए मुझे आज 35 रुपये लेकर टिकट दिया गया है। पहले 65 रुपये लिए जाते थे। वास्तव में अब रेलवे ने सही निर्णय लिया है। मुझे खुशी है कि सरकार ने देर से ही सही, लेकिन पैसेंजर का किराया बहाल तो किया।
-ऋषि कपूर, रेल यात्री
रेलवे का बहुत ही अच्छा निर्णय है। इससे एक बार फिर गरीब यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वह आसानी से कहीं भी आ-जा सकेंगे। एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के अंतर का फायदा हर वर्ग को मिलेगा। छोटी-छोटी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए ये बड़ी राहत है।
-वीरेंद्र कुमार, रेल यात्री
भारतीय रेल एक है तो फिर रेलवे जोन में भेदभाव क्यों हो रहा है। हाथरस जंक्शन और हाथरस किला स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी टिकट दिया जा रहा है, लेकिन हाथरस सिटी स्टेशन पर महंगा टिकट दिया जा रहा है। रेलवे को ये विसंगति दूर करनी चाहिए।
-नकुल पाराशर, यात्री
मैं दोस्त को दिल्ली के लिए हाथरस किला स्टेशन छोड़ने गया था तो वहां 40 रुपये का टिकट दिया गया था, लेकिन हाथरस सिटी स्टेशन से मथुरा जाने के लिए 30 रुपये का टिकट दिया गया। पता चला है कि दोनों स्टेशनों पर अलग अलग नियम चलाए जा रहे हैं, जो कि गलत है।
-देवीदास, यात्री
बदलेंगे नंबर, तब मिलेगा द्वितीय श्रेणी टिकट
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेनों के नाम से किया गया है। इनके नंबर भी बदले गए। रेल मंत्रालय की ओर से इन ट्रेनों को सामान्य श्रेणी में रखते ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। उसके बाद ही स्टेशनों से द्वितीय श्रेणी के टिकटों का वितरण किया जाएगा।