{"_id":"5d4880f28ebc3e6cbe42b086","slug":"sdo-and-je-will-hear-complaints-of-32-thousand-consumers-through-phone-hathras-news-ali2102526158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के 32 हजार उपभोक्ताओं की शिकायतें फोन के माध्यम सुनेंगे एसडीओ व जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के 32 हजार उपभोक्ताओं की शिकायतें फोन के माध्यम सुनेंगे एसडीओ व जेई
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायत फोन से सुनेंगे एसडीओ व जेई
फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर एक्सईएन करेंगे कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब शहर के 32 हजार उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनका फोन जेई एसडीओ एक बार में उठाएंगे। यदि फोन उठाने में हीलाहवाली की तो संबंधित जेई एसडीओ पर कार्रवाई होगी। एक्सईएन की ओर से लिखित में आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के आधा दर्जन बिजलीघरों के जरिए करीब 32 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। आए दिन लोकल फॉल्टों के कारण कई कई घंटे बिजली सप्लाई गुल होती है। उपभोक्ता संबंधित जेई, एसडीओ व सब स्टेशन के सीयूजी नंबर पर फोन करते है तो यहां फोन नहीं उठता है। इसकी शिकायत एक्सईएन सुभाष चंद्र तक पहुंचने लगी। इस पर उनका पारा चढ़ गया।
उन्होंने शहर के सभी जेई, एसडीओ को लिखित में आदेश देेते हुए उपभोक्ताओं के फोन उठाने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता फोन न उठाने वाले जेई की शिकायत करेगा तो उस जेई के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। इस मामले में एक्सईएन शहर सुभाष चंद्र का कहना है कि सभी जेई को उपभोक्ताओं के फोन उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई उपभोक्ता शिकायत करेगा तो संबंधित जेई पर कार्रवाई की जाएगी।