{"_id":"5d2389a28ebc3e6d250daaf6","slug":"sdm-raided-the-premises-situated-in-tahsil-of-the-writers-sikandhra-rahu-news-ali2078453132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखापालों के तहसील स्थित परिसरों पर एसडीएम ने मारे छापे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखापालों के तहसील स्थित परिसरों पर एसडीएम ने मारे छापे।
विज्ञापन
घर पर काम करते मिले लेखपाल, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि
एसडीएम ने मारा छापा, गांवों में जाकर समस्याएं निपटाने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। एसडीएम रामजी मिश्रा ने सोमवार की दोपहर को तहसील परिसर स्थित लेखपालों के आवासों पर छापा मारा। यहां उन्होंने लेखपालों को कई लोगों से सेटिंग करते हुए पकड़ लिया। छापे से लेखपालों में खलबली मच गई। कई लेखपाल अपने आवासों को खुला छोड़कर ही भाग गए।
एसडीएम ने क्षेत्र में न जाकर घर से ही काम निपटाने से नाराज होकर दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। इससे पूर्व भी एसडीएम दो लेखपालों को शिकायत पर प्रतिकूल प्रविष्टि देकर मुख्यालय से संबद्ध कर चुके हैं और तहसीलदार को जांच सौंप चुके हैं। एसडीएम की कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मच गई है। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया है कि वह गांवों में चौपाल लगाकर समस्याओं का निपटारा करेंगे।
एसडीएम को शिकायत मिल रही थी कि लेखपाल अपने हलकों में नहीं जाकर आवास पर ही समस्या निपटाते हैं। इसको ध्यान में रखकर एसडीएम ने यह छापमारी की। लेखपालों के आवासों के बाहर कई बाइक और अन्य वाहन मिले। हर लेखपाल के आवास पर काफी भीड़ मिली। कई महिलाएं भी अपनी परेशानियों को लेकर लेखपालों के आवास पर मिलीं। जैसे ही छापा पड़ा, कई लेखपाल अपने आवासों पर ताला लगाकर और कई अपने आवासों को खुला छोड़कर भाग गए। काफी देर तक परिसर में भगदड़ का माहौल रहा। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों को बुलाकर स्पष्ट कर दिया कि अब लेखपाल कार्य दिवस के दौरान अपने आवासों पर मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।