फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM inspection: health and wellness centre was close

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका था ताला, पीएचसी के प्रभारी गायब

Sat, 16 May 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
SDM inspection: health and wellness centre was close
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

एसडीएम हरीशंकर यादव ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसईकाजी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओएसटी राकेश शर्मा उनके साथ मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं अस्त व्यस्त मिली। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी वीएन अवस्थी अनुपस्थित मिले। जांच में पता चला कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी 14 मई को भी नहीं आए थे। निरीक्षण के दौरान केवल वार्ड ब्वॉय तोताराम उपस्थित मिले जबकि फार्मासिस्ट सुनील कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। 10 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोई मरीज नहीं मिला। इस कारण ओपीडी में कोई पर्चा नहीं बना ओपीडी बंद थी। खिड़की और दरवाजों के शीशे टूटे हुए थे। साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शीशों पर कबूतर की बीट पाई गई। इसी परिसर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उपकेंद्र भी साढ़े दस बजे तक बंद था। केंद्र पर ताला लटका हुआ था। कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम हरीशंकर यादव का कहना है कि मैंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसईकाजी का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी एवं फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। ओपीडी बंद थी। गंदगी फैली हुई थी। निरीक्षण आख्या जिला प्रशासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed