{"_id":"60a55fd38ebc3e7ffa1cd6a6","slug":"sdm-inspected-chc-arrangements-found-roundabout-sadabad-news-ali263480681","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चाक चौबंद मिली व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चाक चौबंद मिली व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एसडीएम राजेश कुमार ने बुधवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने वार्ड रूम, कोल्ड चैन, ऑब्जर्वर रूम, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, बाथरूम सहित स्वास्थ्य केंद्र के हर पटल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को सीएचसी पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, जिसके लिए उन्होंने सीएचसी प्रभारी के कार्य की सराहना की।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों डीएम रमेश रंजन ने सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान डीएम ने वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने, इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलिंडर चालू हालात में रखे जाने, सभी कमरों में लाइट आदि की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के अनुपालन में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने अगले ही दिन सभी कमियों और खामियों को दूर किया था, लेकिन अचानक बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार भी सीएचसी के निरीक्षण के लिए पहुंच गए, उन्होंने सीएचसी के हर पटल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता मिली। मरीजों से भी सीएचसी पर मिलने वाले उपचार के बारे में सवाल जवाब किए। जवाब सुनकर एसडीएम संतुष्ट नजर आए। वह सीएचसी की ऊपरी मंजिल पर बनाए गए वार्ड में बेडों की पर्याप्त संख्या और साफ सफाई पर भी संतुष्ट नजर आए।
इसके अलावा उन्होंने सीएचसी की कोल्ड चैन को देखा, जहां वैक्सीन को सुरक्षित रखे जाने के लिए फ्रिजर पर्याप्त संख्या में मिले। सीएचसी के बाथरूम, शौचालय भी चमकते हुए मिले। इनमें पानी और प्रकाश की पर्याप्त उपलब्धता थी। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ दानवीर सिंह, विष्णु वार्ष्णेय मौजूद रहे।