फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM got the farmers' wheat purchased under the supervision of the accountants

एसडीएम ने लेखपालों की निगरानी में कराई किसानों के गेहूं की खरीद

Sat, 05 Jun 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDM got the farmers' wheat purchased under the supervision of the accountants
मंडी समिति में किसानों की शिकायत पर गेहूं क्रय केंद्र संचालक को कड़ी हिदायत देते एसडीएम विपिन कु? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और तहसीलदार निधि भारद्वाज ने शुक्रवार को मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने एसडीएम से पिछले कई दिनों से गेहूं की खरीद न किए जाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने केंद्र संचालक को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही लेखपालों की निगरानी में किसानों के गेहूं की खरीद कराई।
गेहूं क्रय केंद्र पर मौजूद मिले किसान नगला काठ निवासी किसान सौदान सिंह, नगला काठ निवासी किसान प्रहलाद सिंह, नगला चांद कुरसंडा निवासी किसान दयाशंकर, गांव नगला रद्दू के किसान निरोत्तम सिंह और गांव मढाका के किसान किशन पचौरी ने एसडीएम से बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से गेहूं क्रय केंद्र पर अपने गेहूं के साथ खड़े हैं, लेकिन उनके गेहूं को खरीद केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा है, जबकि यहां आ रहे कुछ व्यापारियों का गेहूं हाथों हाथ खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे वह काफी परेशान हैं। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्र संचालक को फटकार लगाई और मौके पर ही लेखपाल नरेंद्र देव व महावीर सिंह की निगरानी में पीड़ित किसानों के गेहूं की खरीद कराई। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि नियमानुसार ही किसानों के गेहूं की खरीद की जाए, अगर फिर से अनियमितता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार ने गांव वेदई में भी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी कुछ किसानों ने एसडीएम से पिछले चार पांच दिनों से उनके गेहूं की खरीद न किए जाने की शिकायत की। एसडीएम ने शिकायत का तत्काल निस्तारण करते हुए किसानों के गेहूं की खरीद कराई और केंद्र संचालक को नियमानुसार खरीद किए जाने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि नियमानुसार गेहूं की खरीद न करने पर लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed