{"_id":"5989fc144f1c1bbd5d8b485f","slug":"scramble-with-hooligan-personnel-at-the-powerhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर हंगामा कर्मियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर हंगामा कर्मियों से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
शहर के नवीपुर बिजलीघर पर मंगलवार की शाम को बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इन लोगों की बिजली कर्मियों से भी तीखी नोक-झोंक हुई। जानकारी है कि आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पर तैनात कर्मियों से हाथापाई भी कर दी, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल हंगामा शांत कराया।
दरअसल, नवीपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में शाम चार बजे से आपूर्ति ठप पड़ी थी। लोगों ने इसकी शिकायत भी बिजलीघर पर दर्ज कराई, लेकिन शाम तक जब सप्लाई चालू नहीं हुई तो काफी संख्या में लोग बिजलीघर पर पहुंच गए। इन लोगों ने वहां शोर-शराबा शुरू कर दिया।
बिजलीघर कर्मियों ने जब इन्हें शांत करने की कोशिश की तो उनकी इन लोगों से नोक-झोंक हो गई। आरोप है कि इस बीच कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों से हाथापाई भी कर दी, जिससे बात बिगड़ गई। बिजली कर्मियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे-तैसे हंगामा शांत कराया। पुलिस मारपीट करने वालों को चिन्हित करने में जुटी है।