फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   scorpio burn from short circutit

Hathras News: स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सवारियों ने जैसे-तैसे बचाई जान

Sat, 25 Nov 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 25 Nov 2023 01:40 AM IST
सार

अलीगढ़ से हाथरस एक शादी समारोह कार्यक्रम में भाग लेने एक परिवार जा रहा था। गाड़ी 12 से 13 साल पुरानी थी। शॉर्ट-सर्किट से गाड़ी में आग  लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित निकल आईं।

विज्ञापन
scorpio burn from short circutit
आग से जलती स्कॉर्पियो - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाईपास पर प्रताप चौराहे के निकट 24 नवंबर की शाम शॉर्ट-सर्किट से एक स्कॉर्पियो में आग लग गई। सवारियों ने जैसे-तैसे जान बचाई लेकिन देखते ही देखते स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने स्कॉर्पियो में लगी आग पर काबू पा लिया। इस दौरान काफी देर तक आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कुछ देर के लिए ट्रैफिक को भी रोका गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अलीगढ़ से हाथरस एक शादी समारोह कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थे। गाड़ी 12 से 13 साल पुरानी है। शॉर्ट-सर्किट के बाद गाड़ी में आग लगी है। कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से गाड़ी में आग लगी थी। जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed