{"_id":"606766988ebc3e592368ffba","slug":"school-will-open-on-holiday-hathras-news-ali260140092","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के दिन भी खुलेंगे मतदान केंद्र वाले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के दिन भी खुलेंगे मतदान केंद्र वाले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण स्कूल तो खुलेंगे, उनमें बच्चे नहीं आएंगे, क्योंकि चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारी मतदान केंद्र वाले स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। इसको लेकर बीएसए ने स्कूल खोलने के लिए पत्र जारी किया है।
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं हैं, इन सब बातों का जायजा अधिकारी निरीक्षण के दौरान ले रहे हैं, लेकिन ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण आठवीं तक के स्कूलों का अवकाश घोषित हो गया है। इसको लेकर बीएसए डॉ. ऋचा गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल खोलने को लेकर पत्र जारी किया है।
जिसमें कहा है कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र बने हैं, वह विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्रत्येक दशा में खुले मिलें, ताकि निरीक्षण किया जा सके। विद्यालय बंद मिलने की दशा में प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्घ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।