फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School vehicles stuck in the jam of vehicles loaded with millet

Hathras News: बाजरा से लदे वाहनों के जाम में फंसे रहे स्कूली वाहन

Tue, 29 Aug 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
School vehicles stuck in the jam of vehicles loaded with millet
अलीगढ़ रोड पर जाम में फंसे वाहन।   संवाद - फोटो : samvad
बाजरा से लदे वाहनों ने अलीगढ़ रोड पर सोमवार को फिर जाम के हालात पैदा कर दिए। रात से ही अलीगढ़ रोड पर सड़क के दोनों तरफ बाजरा से लदे भारी वाहनों की कतार लगी रही। इनकी वजह से रोडवेज बस और दूसरे वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने और दोपहर को लौटने तक स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। ऐसे में बसों में सवार स्कूली बच्चों का गर्मी और उमस से हाल बेहाल हो गया। पिछले 15 दिन से राहगीर और स्कूली बच्चे इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं।
विज्ञापन




हाथरस किला रेलवे स्टेशन से बाजरा की रैक लदकर जानी है। पिछले 15 दिनों में लगभग आठ दिन बाजरा के वाहनों का अलीगढ़ रोड के धर्मकांटे पर वजन किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार सुबह भी अलीगढ़ रोड पर बाजरा से लदे वाहनों ने इस कदर जाम लगाया कि आम लोग बुरी तरह परेशान हो गए। सुबह कई घंटे इन लदे हुए वाहनों की वजह से अलीगढ़ रोड पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन




दिन के समय भी बार-बार वाहनों के आपस में उलझने जाम लगता रहा। कई वाहनों को अन्य रास्तों से होकर आवागमन करना पड़ा। इस मार्ग पर शहर के आधा दर्जन प्रमुख स्कूल भी हैं और इन स्कूल के बच्चों के वाहनों का आवागमन भी यहीं से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सुबह स्कूल जाते समय और दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय स्कूली वाहन जाम में फंस गए। जिन स्कूलों के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, उनमें बीएलएस इंटरनेशनल, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed