फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School timings changed in Hathras

शीतलहर: प्रशासन हुआ अलर्ट, एडवाइजरी जारी, अब दस बजे खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

Mon, 15 Dec 2025 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:22 PM IST
सार

कोहरा व शीतलहर के चलते हाथरस जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। 16 दिसंबर से यह लागू होगा।

विज्ञापन
School timings changed in Hathras
सादाबाद में बढ़ी ठंड के बीच अलाव जलाकर तापते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभारी अधिकारी (आपदा) ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। ठंड लगने से फ्लू, नाक बहना, नाक से खून आना, हाथ-पैर, कान और नाक पर सुन्नता जैसे लक्षण दिख सकते हैं। गंभीर स्थिति में फास्टबाइट और हाइपोथर्मिया का खतरा रहता है, जिसमें कंपकंपी, बोलने में कठिनाई, कमजोरी और चेतना का नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन


एडवाइजरी में हाइपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाने, गीले कपड़े बदलने, कंबल या चादर से शरीर को गर्म रखने और गर्म पेय देने की सलाह दी गई है। यातायात विभाग को कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने, वाहनों की गति नियंत्रित रखने, रिफ्लेक्टर व कैट्स-आई दुरुस्त कराने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा एंबुलेंस व रिकवरी वैन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


अब दस बजे खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
कोहरा व शीतलहर के चलते हाथरस जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। 16 दिसंबर से यह लागू होगा। डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि सभी बोर्ड के सरकारी व गैरसरकारी नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed