फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   school reopen after 11 month

बच्चों की किलकारियों से गूंजा विद्यालय

Tue, 02 Mar 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
school reopen after 11 month
11 महीने बाद स्कूल खुलने पर पढ़ने जाते बच्चे। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय सोमवार को खुल गए। एक साल बाद जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनकी खुशियों का ठिकाना न रहा। विद्यालय बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। हालांकि, इस दौरान कोरोना के नियमों का पूरा ख्याल रखा गया। बच्चे मास्क पहने दिखे। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों को सैनिटाइज कराया गया। निजी स्कूलों के गेट पर बच्चों की भीड़ लगी रही वहीं, सरकारी स्कूलों में सन्नाटा नजर आया।

नगर में सुबह से ही चहल पहल नजर आने लगी थी। नगर के अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में आने वाले बच्चों को मास्क पहनाया गया। हाथ सैनिटाइज करने के बाद उन्हें क्लास में भेजा गया। सरकारी स्कूल किला, हुरमतगंज, तहसील रोड आदि पर सन्नाटा नजर आया। स्टेशनरी खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ नजर आई। संविलयन स्कूल खेड़ियाकलां में कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। मौके पर प्रभुदयाल, मयंक कुमार, कारी मोहम्मद अफजल कुरैशी, राना तबस्सुम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed