फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School bus-Eeco collision in Chandapa

हाथरस सड़क हादसा: स्कूल बस-ईको की भीषण भिड़ंत, बाप-बेटे की मौत, एक ही परिवार के छह घायल

Mon, 24 Aug 2026 10:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 24 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

दुर्घटना के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल अवनीश ने बताया कि स्कूल बस बहुत तेज रफ्तार में थी। संपर्क मार्ग की चौड़ाई भी काफी कम थी।

विज्ञापन
School bus-Eeco collision in Chandapa
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार-स्कूल बस, मृतक राजाबाबू उर्फ प्रदीप - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा स्नान कर घर लौट रहे परिवार की खुशियां सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। काकोड़ी और अल्हैपुर गांव के बीच तेज रफ्तार स्कूल बस और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले राकेश (55) और उनके इकलौते बेटे राजाबाबू (32) परिवार का सहारा थे। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


राकेश और उनके परिवार के लोग सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती के रहने वाले हैं और खाद गोदाम पर पल्लेदारी का काम करते हैं। रविवार शाम वे सिकंदराराऊ स्थित गोदाम पर रैक उतारने गए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद परिवार के लोग कासगंज गंगा स्नान के लिए चले गए। सोमवार तड़के स्नान कर सभी ईको कार से घर लौट रहे थे। कार राजाबाबू चला रहा था और उसके पास उसके पिता राकेश बैठे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर होते ही कार में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार बच्चे भी घबरा गए। राजाबाबू और उसके पिता राकेश कार में बुरी तरह फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजाबाबू को मृत घोषित कर दिया।

राकेश, उनके भाई नरेश और चचेरे भाई वीरेंद्र (46) की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया। राजाबाबू के चचेरे भाई अवनीश (23), हरदम सिंह (34) और विकेश (22) को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। आगरा में उपचार के दौरान राकेश ने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

हादसे के बाद बस चालक भागा
हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बस में सवार बच्चों को लेकर भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है।

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी : सीओ
सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज बताई जा रही है। हादसे में ईको कार सवार दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed