फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   scholl will reopened now

नगर क्षेत्र के बंद पड़े स्कूल अब हो सकेंगे संचालित

Thu, 03 Sep 2020 05:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
scholl will reopened now
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर, क्षेत्र के बेसिक शिक्षा का ढर्रा सुधारने के लिए 19 शिक्षकों और शिक्षामित्रों को बंद स्कूलों में तैनात किया गया है। इन सभी को एक सप्ताह के अंदर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में नगर क्षेत्र के कई विद्यालय शिक्षक विहीन होने के कारण ऐसे विद्यालयों में विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, जबकि कई विद्यालयों में दो या तीन शिक्षामित्र कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में नगर क्षेत्र के विद्यालयों में विभागीय योजनाओं के संचालन एवं शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को वित्तीय प्रभार एवं शिक्षक और शिक्षामित्र को विद्यालयों के समस्त कार्यों का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। यह व्यवस्था नगर क्षेत्र में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था होने तक प्रभावी रहेगी। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित शिक्षक वित्तीय प्रभार एक सप्ताह में हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। शिक्षक और शिक्षामित्र संबंधित विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का समय से और नियमानुसार निर्वहन करें। शिक्षक, शिक्षामित्र वित्तीय दायित्वों के अतिरिक्त विद्यालय के प्रति समस्त कार्यों के प्रति जिम्मेदार होंगे। आदेश का एक सप्ताह में अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित शिक्षक शिक्षक और शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed