फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sawing in Sadaabad, hostage to officers, hostages

सादाबाद में सैंपलिंग पर बवाल, अफसरों को बंधक बनाया

Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sawing in Sadaabad, hostage to officers, hostages
बंधक - फोटो : Amar Ujala
एसडीएम के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सादाबाद के जवाहर बाजार से एक दुकान पर नमूने लेने के दौरान कस्बे में जमकर बवाल हुआ। छापे के दौरान एक किराना व्यापारी की तबियत बिगड़ गई, जिससे गुस्साए व्यापारियों और अन्य लोगों ने एसडीएम की गाड़ी पर पथराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। एसडीएम की गाड़ी के शीशों को तोड़ डाला। कई घंटे तक हंगामा होता रहा। बाजार भी बंद हो गया। नगर पंचायत कार्यालय में अफसरों के पहुंचने के बाद वहां भी बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। यहां भी इन लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। कई थानों की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर हालात संभाले। करीब ढाई घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन


एसडीएम सादाबाद जयप्रकाश के साथ गुरुवार की सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे के जवाहर बाजार में मिठाइयों एवं किराना आदि की दुकानों पर पहुंचकर नमूने भरना शुरू किया। इसके बाद एफडीए टीम रामेश्वर उर्फ गुड्डा गर्ग पुत्र गोपीराम गर्ग की किराने की दुकान पर पहुंची और दुकान पर रखे एक्सपायरी डेट की बंद सरसों की तेल की बोतल और मिर्च पाउडर का नमूना लिया। उन्होंने मिर्च पाउडर का डिब्बा व तेल की बोतल उठाई तो दुकानदार रामेश्वर अचानक घबरा गए। इस पर  अधिकारियों और दुकानदार के बीच जमकर नोक-झोंक भी हुई। बताते हैं कि जिरह करने पर एसडीएम ने दुकानदार को हड़का दिया, जिसके बाद अचानक रामेश्वर की तबियत बिगड़ गई और वह गश खाकर दुकान के अंदर गिर पडे़। यह देखकर व्यापारियों और अन्य लोग गुस्से में आ गए। मौके पर भीड़ ने एसडीएम सहित एफडीए की टीम को घेर लिया और धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार एसडीएम व एफडीए की टीम को वहां से निकालकर नगर पंचायत कार्यालय में ले आई। व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर जमा हो गए। इन लोगों ने नगर पंचायत दफ्तर को चारों ओर से घेर लिया और एसडीएम को दफ्तर से बाहर निकालने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ते देख एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सादाबाद योगेश कुमार एवं सहपऊ, मुरसान, चंदपा, हाथरस कोतवाली, हाथरस जंक्शन आदि थानों की पुलिस, क्यूआरटी और पीएसी भी पहुंच गई। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता बालकिशन गोयल, भाजपा जिला मंत्री सुनील गौतम, हेमंत गौतम, अनुपम जिंदल, डब्बू पाराशर, प्रभात पचौरी, सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, पंकज गौड़, अशोक कुशवाहा, विशाल पाराशर आदि भाजपा नेता पहुंच गए और नगर पंचायत के बाहर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाने की कोशिश करने लगे। इस पर  कई लोग भाजपा नेताओं को बुरा भला कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दोपहर को एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम और एफडीए की टीम से घटना की जानकारी ली। उसके बाद व्यापारी नेताओं और प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों पर छापे के नाम पर वसूली के आरोप लगाए। बीमार व्यापारी के बेटे मोहित ने आरोप लगाया कि टीम ने उनसे नमूने नहीं लेने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की। मोहित ने बताया कि एक्सपायरी डेट के माल को दुकान के गोदाम में इसलिए रख दिया था, ताकि कंपनी के एजेंट के आने पर उन्हें वापस किया जा सके, लेकिन एसडीएम ने उनके पिता की बात नहीं मानी। एएसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।


तब जाकर व्यापारी वहां से हटे। इधर, बीमार हुए व्यापारी रामेश्वर उर्फ गुड्डा को उपचार के लिए पहले चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया। देर शाम थाने पर एफडीआई की टीम द्वारा में कई लोगों को नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए जाने की जानकारी मिली है। धक्का-मुक्की व हाथापाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार की आंख में भी चोट आई है। एफएसओ राकेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा एक्सपायरी होली ब्रांड सरसों का तेल और मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया था, जिसे भीड़ में लोग छीनकर ले गए।  एसडीएम की गाड़ी के ड्राइवर जयप्रकाश ने बताया कि बेकाबू भीड़ ने उन्हें गाड़ी से खींच लिया और गाड़ी की चाभी भी निकाल ली। गाड़ी में रखा उनका बैग भी निकाल लिया, जिसमें दस हजार रुपये और अन्य कागजात भी थे। उनके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed