फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Saraswati Degree College wins in yoga competition

Hathras News: योग प्रतियोगिता में सरस्वती डिग्री कॉलेज ने मारी बाजी

Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Degree College wins in yoga competition
सरस्वती डिग्री कॉलेज में योग प्रतियोगिता में विजेता व अन्य। संवाद - फोटो : Samvad
सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष योग प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। अलीगढ़ का वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन




शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी राजेश वार्ष्णेय ने किया। प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय के अतिरिक्त गवर्नमेंट कॉलेज जलेसर, एसके कॉलेज एटा, राजकीय महाविद्यालय सिकंदराऊ, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग गया। सरस्वती महाविद्यालय की टीम में आकाश कुमार, नितिन कौशिक, भारत कुमार, गौरव कुमार, आशीष गौतम में से गौरव कुमार, भरत कुमार, आशीष का चयन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन



यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में दिसंबर में प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार की प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व सांसदराजेश दिवाकर ने पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के प्रेक्षक के रूप में डॉ. सत्यदेव पचौरी, विश्वविद्यालय चयनकर्ता डॉ. प्रमोद दलाल, डाॅ. बरखा भारद्वाज, प्रोफेसर डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. राजकुमार ,डॉ. राकेश बाबू, डॉ. गायत्री देवी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. गोपेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed