फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Saraf will be arrested, police is investigating

सराफ की होगी गिरफ्तारी, पुलिस छानबीन में जुटी

Wed, 09 Oct 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saraf will be arrested, police is investigating
सराफ की होगी गिरफ्तारी, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

दो बदमाशों की गिरफ्तारी, जेवरों की बरामदगी के बाद पुलिस अन्य बदमाशों की धरपकड़ में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिरों के बाद अब पुलिस सराफ की भी गिरफ्तारी करेगी। सराफ को गिरफ्तार न किए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार को कई घटनाओं का खुलासा किया था, जिसमें लूट और चोरी के कई मामले हैं। पुलिस ने माल की बरामदगी के साथ दो लाख रुपये की बरामदगी भी शहर के एक सराफ से दिखाई। पुलिस दो बदमाशों की गिरफ्तारी और जेवरात बरामदगी के बाद अन्य बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई। इस खुलासे पर प्रगतिपुरम निवासी विमल भारद्वाज ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को संदेह के घेरे में ला दिया है, क्योंकि बदमाश पुलिस को सभी के सामने सराफ का नाम बता रहे थे, लेकिन पुलिस ने माल बरामदगी तो बदमाशों की निशानदेही पर सराफ से कर ली, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। यही सवाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा है। इसे लेकर अब पुलिस उस सराफ की गिरफ्तारी में भी जुट गई है। सराफ गायब हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस मामले में सराफ की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी, उसकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed