फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sapna Chaudhray live in Hathras on 5th January

सपना के लाइव शो में थिरकेंगे हाथरस के लोग

Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhray live in Hathras on  5th January
सपना चौधरी के शो को लेकर वार्ता करते आयोजक। - फोटो : HATHRAS
प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी नए साल पर अपने ठुमकों से हाथरस के लोगों का दिल जीतने आ रही हैं। खुशी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से लाइव शो का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम कमलाश्री वाटिका में पांच जनवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन

पांच जनवरी को लाइव शो के कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट सपना चौधरी आ रही हैं। बृहस्पतिवार को अलीगढ रोड स्थित रेस्टोरेंट में कार्यक्रम के पोस्टर का आयोजकों ने विमोचन किया। खुशी संस्था के अध्यक्ष व आयोजक रौनक सोलंकी ने बताया कि कमला श्री वाटिका में करीब एक हजार लोगों की भीड़ के बीच सपना चौधरी अपना लाइव परफॉर्मेंस देंगी। यह कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। यह शो गरीब व असहाय बच्चो की शिक्षा में मदद के लिए आयोजित किया जा रहा है। शो कोआर्डिनेटर पूजा रावत ने बताया कि आयोजन को पूरी तरह स्वस्थ मनोरंजन के साथ पारिवारिक रहेगा। स्थानीय लोगों के अलावा अन्य जिलों से भी लोगों के यहां आने की उम्मीद हैं। पोस्टर विमोचन के दौरान रूपेश गर्ग, सचिन वर्मा, गौरव सेकसरिया, अरविंद चौधरी, सुकांत शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
आयोजन के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहेगा। आयोजन समिति द्वारा बाउंसर भी बुलवाए गए हैं। आयोजन स्थल पर किसी भी तरह की नशीली चीजें पूरी तरह वर्जित कर दी गई है। पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने का आग्रह किया है। लाइव शो की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed