{"_id":"6838b63f289fdbb8c302da51","slug":"sanitation-workers-raised-slogans-at-nagar-panchayat-hathras-news-c-56-1-sali1016-132280-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत पर की नारेबाजी
Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पिछले करीब एक माह से नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से सफाई कर्मचारियों का वेतन भी अटक गया है। उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। सफाई कर्मी बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। यहां इन कर्मचारियों ने नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते हुए अतिशीघ्र वेतन दिलाए जाने की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता से भी सफाई कर्मियों की नोकझोंक हो गई। गौरतलब है कि सादाबाद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्रीचंद का तबादला 28 अप्रैल को शासन स्तर से बांदा के लिए कर दिया गया है, जिसके बाद से अभी तक नगर पंचायत का कार्यभार किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नहीं दिया गया है। लिहाजा, नगर पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए हैं। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। सफाई व वित्तीय कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
सफाई कर्मचारी अजय कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप, राम, भोला, शिवा, रामवीर, अनिल, कमल कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, राजवीर आदि ने नगर पंचायत लिपिक से वेतन न मिलने की शिकायत की।