फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sampling in two days in hotspot area

सादाबाद हॉटस्पॉट एरिया में दो दिन में सर्वे पूरे करने के निर्देश

Sat, 30 May 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
sampling in two days in hotspot area
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एसडीएम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील सादाबाद के हॉट स्पॉट क्षेत्र में लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने ईओ सादाबाद को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत सर्वें के दौरान खांसी, बुखार, जुकाम एवं सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण मिलने पर उनकी तत्काल सैंपलिंग कराई जाए। बीमारी से संबंधित कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य परीक्षण से छूटना नहीं चाहिए।

डीएम ने सीएमओ से कहा कि दो दिन के अंदर सर्वे और सैंपलिंग का काम पूरा कर लिया जाए। रिपोर्ट आने तक उन व्यक्तियों को क्वारंटीन में रखा जाए, जोकि खासतौर पर बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के तुरंत बाद इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाए। बिना वजह नहीं रोका जाए। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करें। डीएम ने सीओ सादाबाद को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का पालन पूर्णत: कराया जाना सुनिश्चित करें। बिना वजह हॉट स्पॉट के अंदर कोई भी व्यक्ति घूमने नहीं पाए। इसके लिए कड़ी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री का वितरण होम डिलीवरी द्वारा ही कराया जाए। एसडीएम सादाबाद को निर्देश दिए कि सूची तैयार कर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन कराया सुनिश्चित करें। हॉट स्पॉट में समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed