{"_id":"68d45f070edd8513dd0562e2","slug":"samples-of-buckwheat-water-chestnut-flour-meeng-and-sago-were-taken-hathras-news-c-117-1-sali1021-101418-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, मींग और साबूदाने के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, मींग और साबूदाने के नमूने लिए
विज्ञापन
कस्बे में कुट्टू के मींग के आटे से बनी पूड़ी खाने से पांच लोगों के बीमार होने पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को दुकानों पर छापे मारे। दुकानों से कुट्टू-सिंघाड़े का आटा, साबूदाने के नमूने लिए।नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार के रूप में कुट्टू-सिंघाड़े का आटा, साबूदाने से बने खाद्य पदार्थों का उपयोग करते हैं। पहले नवरात्र को कस्बा के अरुण कुमार के परिवार के पांच सदस्य कुट्टू की मींग से बनाए गए आटे की पूड़ी बनाकर खाने के बाद बीमार हो गए थे, जिसे अमर उजाला ने 24 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कस्बा में दुकानदारों के यहां छापामार कार्रवाई की तो कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंदकर इधर-उधर हो गए। टीम ने दो दुकानों से इस दौरान एक कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, कुट्टू की मींग और साबूदाने के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुज कुमार ने बताया कि दो दुकानों से चार-चार नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
तीन दिन में खराब होने लगता है कुट्टू का आटा
सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ ने कहा है कि सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी। आवश्यकतानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि कुट्टू की खड़ी मींग को धोकर, सुखाकर पीसकर ही प्रयोग करें। सूर्य के प्रकाश में आने पर यह आटा तीन दिन में खराब होने लगता है और इसमें अल्फा टोक्सिन पैदा होने लगते हैं।