फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sample of turmeric failed in lab

हल्दी-पिसी खटाई के नमूने जांच में फेल

Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर में मिर्च मसालों में भी खूब मिलावट हो रही है। मिलावट करने वाले लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ लैब से आई एफडीए के जांच नमूनों की रिपोर्ट में हल्दी पाउडर में हानिकारक शीशा (लैड) की मिलावट मात्रा से अधिक पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद अब विक्रेता को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मिलावटखोर खाद्य पदार्थों के बाद अब मिर्च मसालों में जमकर मिलावट कर लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अप्रैल माह की 2 तारीख को एफडीए की टीम ने नवीपुर केएक मसाला पिसाई केंद्र से हल्दी पाउडर और आम की पिसी खटाई का नमूना लिया था।
विज्ञापन


नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट गुरुवार को स्थानीए एफडीए अधिकारियों को मिल गई। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी एमपी सिंह की मानें तो हल्दी में शीशा (लैड) अधिक मात्रा में पाया गया, जबकि आम की पिसी खटाई की पैकिंग नियमों के विरुद्ध पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेट पर एक्सपायरी डेट सहित कई अन्य जानकारियों स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थीं। सीएफआई ने बताया कि विक्रेता को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed