{"_id":"5a298af74f1c1b8e698c0623","slug":"samajwadi-party-hathras-workers-protest-against-rate-hikes-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ सपाइयों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ सपाइयों का धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती विद्युत दरों के विरोध में डीएम का ज्ञापन देते सपाई।
- फोटो : amar ujala
हाथरस। प्रदेश में बिजली की दरों में वृद्धि के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में इन बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण आम जनता बुरी तरह से परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही यूपी की भाजपा सरकार ने जिस तरह से बिजली की दरें बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था पर चोट की है। यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रदर्शन है।
भाजपा सरकार ने बिजली की ग्रामीण उपभोक्ता दरों में 63 से 150 फीसदी और किसानों के कार्यों की दरों में 50 फीसदी की वृद्धि कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनमीटर्ड कनेक्शन दरें बढ़ाने के साथ ही मीटर उपभोक्ता का फिक्स चार्ज भी बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ता पहले 50 रुपये प्रतिकिलो वाट फिक्स चार्ज और 2.20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकता करते थे, लेकिन अब उन्हें 80 रुपये प्रति किलोवॉट फिक्स चार्ज और 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
बिजली चोरी, लाइनलॉस और विभाग में भ्रष्टाचार को कम करने की बजाय बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग को अपना शिकार बनाया है। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर मूलचंद्र निम, शिवकुमार वार्ष्णेय, रामनरायण काके, पिंकू मधुर, मेहराजुद्दीन, मंजीत चौधरी, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, गोविंद सिंह, गिर्राज किशोर, विवेक यादव, फरमान, रोहिताश यादव, मनजीत चौधरी, सुनीता यदुवंशी, हीरो यादव, सतीश यादव, श्याम सिंह, अनूप यादव, भोला यादव, सुनील कुमार दिवाकर आदि मौजूद थे।
-