संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के बरौस टोल प्लाजा के निकट गांव गोविंदपुर के पास लखनऊ से आए सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और सपाइयों के बीच काफी नोकझोंक हुई। सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर एडीएम और एएसपी भी पहुंच गए। अधिकारियों का कहना था कि सिर्फ पांच लोग ही बिटिया के परिजनों से मिलने जा सकते हैं।
नोकझोंक के बाद पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के साथ बिटिया के गांव के लिए रवाना हो गया। हालांकि पीछे-पीछे आ रहे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को चंदपा से पहले ही रोक दिया गया। सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ से नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, जुगल किशोर वाल्मीकि, पूर्व सांसद अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, आगरा से रामजीलाल सुमन, एमएलसी उदयवीर सिंह, संजय लाठर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन आदि थे।

बरौस टोल प्लाजा पर सपाइयों के प्रतिनिधि मंडल को रोकता प्रशासन- फोटो : SADABAD