फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sales of Moujek India and Dayal Fertilizers banned

मौजेक इंडिया व दयाल फर्टिलायजर्स की बिक्री प्रतिबंधित

Sun, 08 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sales of Moujek India and Dayal Fertilizers banned
मौजेक इंडिया व दयाल फर्टिलाइजर्स की बिक्री प्रतिबंधित
विज्ञापन

कंपनियों के नमूने फेल होने पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कृषि विभाग ने जिले में मौजेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की डीएपी और दयाल फर्टिलाइजर्स की मोनो जिंक उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इन कंपनियों के उर्वरक की किसान को बिक्री नहीं की जाए। यह कार्रवाई दोनों उर्वरकों के नमूने फेल होने पर की गई है।
जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने छापेमारी के दौरान विगत में कुणाल खाद भंडार हाथरस जंक्शन पर मौजेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की रासायनिक उर्वरक डीएपी का नमूना लिया था। यह नमूना परीक्षण के दौरान फेल हो गया। मानक के अनुसार डीएपी में रासायनिक पदार्थ नहीं पाए गए। पंकज खाद भंडार के यहां से दयाल फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड परतापुर मेरठ के रासायनिक उर्वरक मोनो जिंक का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन

इस नमूने को परीक्षण के लिए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया। परीक्षण के आधार पर मोनो जिंक के नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे और नमूने फेल हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने जिले में मौजेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की डीएपी व दयाल फर्टिलाइजर्स की मोनो जिंक की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों उर्वरक विक्रेताओं ने इन कंपनियों के स्टॉक स्थिति के बारे में जानकारी दिए जाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई उर्वरक विक्रेता इन कंपनियों के इन उर्वरकों की बिक्री नहीं करें। अगर कोई इन उर्वरकों की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed