{"_id":"63fbb5ca159c3d5f140f2cfa","slug":"salary-of-two-medical-officers-absent-in-chief-ministers-jan-arogya-mela-withheld-hathras-news-c-2-1-54423-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में गैरहाजिर मिले दो डॉक्टर, इस महीने का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में गैरहाजिर मिले दो डॉक्टर, इस महीने का वेतन रोका
Mon, 27 Feb 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:10 AM IST
सार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचागांंव में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान दो चिकित्सक और एक सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिला। इनकी इस महीने के वेतन को रोकने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले के दौरान निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचागांंव का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर पाए जाने पर दो चिकित्सक का वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान चंदपा पर उन्हें सफाई तो दुरुस्त मिली लेकिन वहां चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील वर्मा गैरहाजिर मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा गांव में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौहान भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि वह दो दिन से गैरहाजिर चल रहे हैं। सफाई कर्मचारी राजकुमार भी अनुपस्थित थे। उन्होंने चिकित्सक व सफाई कर्मचारी के इस माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मचारियों को नोटिस के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन