फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salary of 13 employees withheld for negligence in SIR

Hathras News: एसआईआर में लापरवाही पर 13 कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 20 Nov 2025 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Salary of 13 employees withheld for negligence in SIR
मतदाता सूचियों के लिए चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 13 कर्मचारियों के एक माह के वेतन पर रोक लगा दी है। आदेश दिए हैं कि शासन के अनुपालन में कार्य समय से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मतदाता सूची एसआईआर कार्य में सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप अपेक्षित प्रगति न लाने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसमें सबसे खराब प्रगति वाले छह सुपरवाइजरों महेन्द्रपाल सिंह सहायक अध्यापक बूथ संख्या 390, 426, 438, 439, 441, 442, 443, 444, राजकुमार सहायक अध्यापक बूथ संख्या 187, 192, 193, 194, 195, 167, 197, 199, प्रवेश कुमार सहायक अध्यापक बूथ संख्या 357, 358, 366, 368-371, सचिन कुमार सहायक अध्यापक बूथ संख्या 462, 463, 464, 471, 472, प्रमोद कुमार सहायक अध्यापक बूथ संख्या 278, 279, 280, 283, 284, 285, 286, 287, परवेज आलम सहायक अध्यापक बूथ संख्या 138, 226, 230, 231, 257 पर खराब प्रगति पर वेतन रोका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसडीएम ने सात बीएलओ ओमवीर शिक्षा मित्र बूथ संख्या 257, गीता देवी आंगनबाड़ी बूथ संख्या 266, मनोज कुमार शिक्षा मित्र बूथ संख्या 308, शिक्षा देवी सहायक अध्यापक बूथ संख्या 403, धर्मेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक बूथ संख्या 405, उर्मिला देवी आंगनबाड़ी बूथ संख्या 416, वेदपाल आर्य शिक्षा मित्र बूथ संख्या 461 का नवम्बर 2025 के वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि एसआईआर कार्य बेहद जरूरी है, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिनकी ड्यूटी इस कार्य में लगी है वह समय से पूरा करें और रिपोर्ट प्रेषित करें। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed