फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sakshi Says Government Should promoting wrestling like cricket

क्रिकेट की तरह कुश्ती को भी बढ़ावा दे सरकार : साक्षी

Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Says Government Should promoting wrestling like cricket
अपने पति भारत केसरी सतलज पहलवान के साथ साक्षी मलिक। - फोटो : amar ujala
पिछले साल रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक देश में कुश्ती की उपेक्षा से नाखुश हैं। उनका कहना है कि सरकार क्रिकेट को तो तवज्जो दे रही है लेकिन कुश्ती के खेल को लेकर वह ज्यादा गंभीर नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पहले की तुलना में कुश्ती की तरफ सरकारों ने अब ध्यान देना शुरू किया है। लड़कियों का भी कुश्ती की ओर रुझान बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


साक्षी रविवार को यहां बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में अपने पति के साथ आईं थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कुश्ती की महिला कोच के सवाल पर कहा कि वर्तमान में उनकी कोच वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ में खेल चुकीं महिला ही हैं। वह भी यूपी की रहने वाली हैं। खेल रत्न अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित साक्षी ने कहा कि वह इस गेम में आने वाली लड़कियों की वह पूरी मदद करती हैं। शहरों में जरूर खेलकूद के लिए स्टेडियम बने हुए हैं, लेकिन गांवों में आज भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। सरकार गांवों की तरफ  ध्यान दे तो निश्चित रूप से वहां छिपी तमाम प्रतिभाएं उजागर होंगी, जो देश का नाम रोशन करेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में वह कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रही हैं। उसके बाद जो समय मिलता हैं, उसमें वह लड़कियों को इस खेल में अधिक से अधिक आने के लिए प्रेरित करती हैं। साक्षी ने कहा कि सरकार क्रिकेट की तरह से इस खेल को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है। जितना पैसा और सुविधाएं क्रिकेट खिलाड़ियों को मिल रहा है, उतना कुश्ती में पहलवानों को नहीं मिल रहा। साक्षी ने कहा कि वह मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल में दूसरी बार आई हैं। पिछली बार भी आयोजकों ने उन्हें बुलाया था। वह और उनका परिवार दाऊजी मेले के दंगल में आकर बेहद खुश हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, दंगल संयोजक देवेंद्र शर्मा और अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed