फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   saint ravidas was a free thinker and social reformer

महान समाजसुधारक और स्वतंत्र विचारक थे संत रविदास

Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
saint ravidas was a free thinker and social reformer
रविदास जयंती मनाते भाजपा नेता रामवीर सिंह भैया। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने महान संत रविदास की जयंती मनाई। इस मौके पर हुई गोष्ठियों में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। बसपा ने मथुरा रोड स्थित लुंबिनी वन में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने की व संचालन बसपा नेता बंटी भैया ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ने संत शिरोमणि रविदास के बताए मार्ग पर चलने की बसपाइयों से अपील की।
उन्होंने यह संकल्प भी दिलाया कि महापुरुषों की विचारधारा पर चलकर बहुजन समाज पार्टी का आने वाले पंचायत चुनाव में परचम लहराना है। इस मौके पर डॉ. बीडी सिंह, अजय कुमार सुमन, रणवीर सिंह सेंगर, रमेश चंद , प्रमोद कुमार, मुकेश पिप्पल, सरदार सुरजीत सिंह, कमल सिंह वालिया ,शिवकुमार माहौर, दिनेश भारती, दिनेश चंद्रा ,चेतन चौधरी, रवि बघेल, जय प्रकाश सिंह, योगेंद्र भारती, वरुण गौतम ,लाखन सिंह, मुन्ना लाल जाटव, मनोज कुमार, चौधरी दीवान सिंह जूरैल, यादराम सिंह ,मोनू गौतम आदि उपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र व राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में राधाकृष्ण कृपा भवन में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। साथ ही शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि भी मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अनिल बौहरे, बाबा देवी सिंह निडर, दीपक रफी, बृजमोहन शर्मा, बीना गुप्ता एड, कुलदीप कुमार सिंह, राधेश्याम अग्निहोत्री, विनोद कुमार कर्दम, गिरिराज सिंह गहलोत, हरि शंकर वर्मा, प्रदीप तेंगुरिया, अनिल कुमार रंगीला, पिंटू खटीक, योगेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, कुर्बान अली शहजादा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय हाथरस पर महान संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवती यादव बुआ जी ने संत रविदास के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। सुमन ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी त्याग, समता, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध में जीवन समर्पित करने वाले महान संत थे। वे समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी और स्वतंत्र विचारक थे। उन्होंने अंधविश्वास का डटकर विरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, जिला उपाध्यक्ष डंबर सिंह, चेयरमैन मुरसान एवं जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ,हरवीर सिंह तोमर ,डॉ. आरसी लाल प्रजापति, मोहर सिंह ,जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, सुनीता यदुवंशी, रोहिताश यादव, टेकपाल कुशवाहा, मनजीत चौधरी, सुशील यादव, बीपी सिंह बघेल, गौरीशंकर बघेल, ठा. नेत्रपाल सिंह, चिंटू शर्मा, अब्दुल बशीर कुरैशी, जाहिद अली, श्रीराम यादव, रामू पौरूष, हेमंत, अशोक कुमार दिवाकर ,डॉ. पप्पू ,आजाद कुरैशी ,राणा प्रताप सिसौदिया, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
श्री बाबूलाल शैक्षिक संस्थान इंटर कॉलेज हाथरस में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनके छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर सपा नेता मूल चंद निम, रामदास,रमेश चंद फ़ौजी,केशव देव, ईश्वरी प्रसाद, गौरी शंकर, देवेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह चौहान, अवनेश कुमार, सूबेदार सिंह, अनुज राणा आदि थे। अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य ताजेंद्र निम ने की।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय समामई में संत रविदास की जयंती पर लघु नाटिका का मंचन हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा संत रविदास के जीवन दर्शन पर आधारित ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ प्रकरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालता प्रसाद ने की। सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रधानाध्यापक लालता प्रसाद ने संत रविदास की कई जीवन घटनाओं से सभी को परिचित कराया। विज्ञान शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि संत रविदास मीराबाई के गुरु थे। संत रविदास निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख संत थे। इस मौके पर लालता प्रसाद, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, सोनी सेंगर, भावना सिंह, बेबी चौधरी, अमित शर्मा, सुनील कुमार, सुषमा, हेमलता, सुनीता, प्रभा शर्मा, रुद्र दत्त शर्मा आदि थे।

मां रामवती महाविद्यालय, लहरा, हाथरस में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। सबसे पहले उनके छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत सिसौदिया ने उनके जीवन और साहित्यिक परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. सुनीता उपाध्याय, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

मां रामवती महाविद्यालय में रविदास जयंती मनाते शिक्षक-शिक्षिकाए।

मां रामवती महाविद्यालय में रविदास जयंती मनाते शिक्षक-शिक्षिकाए।- फोटो : HATHRAS

सपा कार्यालय पर रविदास जयंती मनाते सपाई।

सपा कार्यालय पर रविदास जयंती मनाते सपाई।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed