{"_id":"631389870791227599705652","slug":"sahpau-s-youth-dies-in-an-accident-in-rajasthan-one-injured-shaphu-news-ali299585313","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ के युवक की राजस्थान में हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ के युवक की राजस्थान में हादसे में मौत, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव कुकरगवां निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। वह अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है। युवक राजस्थान से बजरपुट बालू लेकर आगरा आ रहे थे। परिजनों ने ट्रक मालिक पर उनकी मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।
घायल युवक के भाई शेर सिंह ने बताया कि विनोद कुमार का 28 वर्षीय पुत्र दीपू उर्फ कुलदीप एवं इसी गांव निवासी यतेंद्र सिंह का 23 वर्षीय संजू आगरा के नगला रामबल निवासी विवेक कुमार एवं बृजेश कुमार के 22 टायर वाले ट्रक पर ड्राइवरी करते थे। शुक्रवार को वह धौलपुर से आगे से ट्रक में बदरपुर भरकर आगरा लौट रहे थे।
रात की लगभग बारह बजे जैसे ही उनका ट्रक बाबा देवपुरी मंदिर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उस समय ट्रक दीपू चला रहा था और संजू पीछे की सीट पर सोया हुआ था। हादसे की सूचना मौके पर पहुंची राजस्थान पुलिस ने उन दोनों को बड़ी मुश्किल से ट्रक से निकला जिसमें दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
संजू को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। संजू को परिजन इलाज के लिए आगरा ले आए। इधर शनिवार की दोहपर दीपू का गांव में शव आने पर उसके घर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, संजू के भाई का कहना है कि ट्रक मालिक उनका कोई सहयोग नहीं कर रहे है। उनके भाई को अभी तक होश नहीं आया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद- फोटो : SHAPHU